{"_id":"603697b48ebc3e769b1b6a25","slug":"youth-dies-in-accident-two-people-injured-bijnor-news-mrt527034969","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल
किरतपुर। नेशनल हाईवे पर कल्याणी अस्पताल के समीप बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार युवक की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बुधवार को लगभग 11 बजे थाना गांव खटाई निवासी आदिल का 22 वर्षीय पुत्र राजा अपनी बाइक से किरतपुर आ रहा था कि जब वह किरतपुर में नेशनल हाईवे पर कल्याणी अस्पताल के समीप पहुंचा, तभी बिजनौर की ओर से आ रही कार और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रही एक ई रिक्शा भी उनकी चपेट में आ गई और ई रिक्शा में सवार एक युवती काजल घायल हो गई। कार चालक शाहनवाज भी घायल हो गया। तीनों घायलों को तुरंत किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। यहां राजा की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया।
बिजनौर से राजा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में राजा ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक छा गया। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस कार को कब्जे में ले लिया और थाने में खड़ा कर दिया। कार चालक फरार हो गया।