फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young people sleeping in their house were murdered with a glass weapon in their apartment

Bijnor News: घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Fri, 08 Aug 2025 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young people sleeping in their house were murdered with a glass weapon in their apartment
मंडावली-अशोक (फाइल फोटो)।
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव श्यामीवाला में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अशोक (29) की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी धारदार हथियार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। फिलहाल पुलिस हत्याकांड गुत्थी को सुलझाने की जद्दोजहद में लगी है। विवाद और प्रेम प्रसंग समेत कई पहलू जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन

श्यामीवाला के रहने वाले चंद्रपाल का बेटा अशोक कुमार अपने घर में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे कोई अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते घर में घुस आया। उसने अशोक के गले पर धारदार हथियार से वार किए। चेहरे पर भी तीन वार किए। अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा घर का मुख्य द्वार खोलकर भाग निकला।
विज्ञापन

अशोक के कमरे के पास उसकी बहन स्वाती और मां मुन्नी सो रही थी। आहट होने पर मां बेटी नींद से जागी, उन्होंने ही दरवाजा खोलकर हत्यारोपी को भागते हुए देखा। इसके बाद मां बेटी हड़बड़ाते हुए अशोक के कमरे में पहुंची। कमरे में अशोक का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मंडावली थाना रामप्रताप सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से मिले धारदार हथियार और मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था। अनुमान है कि हत्यारा छत के रास्ते से आया था और घर का मुख्य द्वार खोलकर भाग गया। मृतक के पिता चंद्रपाल ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी। अशोक मजदूरी करता था। जोकि कम पढ़ा लिखा था।

नजदीकी पर पुलिस को गहराया शक
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस तरह से घर में घुसकर हत्या की गई है, ऐसे में कोई नजदीकी ही हो सकता है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ। इसके बाद प्रेम प्रसंग का पहलू भी जांच के दायरे में है। चेहरे पर गले पर किए गए ताबड़तोड़ वार से भी यह अनुमान लगाया कि हत्यारोपी बेहद गुस्से में रहा होगा। जिसने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।

.
वर्जन::
युवक की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी की जा रही है। खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही युवक की हत्या के खुलासे की संभावना है। - अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर

मंडावली-अशोक (फाइल फोटो)।

मंडावली-अशोक (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed