फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man shot and injured

युवक को गोली मारकर किया घायल

Tue, 25 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Young man shot and injured
युवक को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर सोमवार की देर शाम नगीना मार्ग पर शिशु मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को समय गोली मारकर घायल कर दिया।
मोहल्ला खातियान निवासी स्वर्गीय योगेंद्र शास्त्री उर्फ कक्कू के पुत्र अर्चित उर्फ छोटू (24) सोमवार की शाम 7:30 बजे अपने मित्र के साथ बाइक पर नगीना मार्ग स्थित अपने रिश्तेदार के यहां दीपावली की मिठाई देने जा रहे थे। अर्चित बाइक पर पीछे बैठा हुआ था । जब वह नगीना मार्ग स्थित शिशु मंदिर के पास पहुंचे तो अज्ञात हमलावरों ने अर्चित को पीछे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अर्चित को उपचार हेतु हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि पहले घायल अर्चित का उपचार करा लें, इसके बाद हमलावर का पता लगाकर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed