फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man returning after distributing wedding cards dies in road accident

Bijnor News: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 09 Apr 2024 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young man returning after distributing wedding cards dies in road accident
बिजनौर। खुद की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, स्वाहेड़ी बाईपास के पास कार की टक्कर लगने से मरे दोनों युवकों की शिनाख्त हो गई। दोनों आपस में मौसेरे भाई निकले।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे सैंट मैरीज स्कूल के पास किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत गई। मृतक की शिनाख्त सोहित कुमार निवासी गांव खेड़की टप्पा थाना हल्दौर के रूप में हुई। मामले में मृतक के भाई मोहित कुमार की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि सोहित की 23 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी,। वह रविवार को शादी के कार्ड बांटने के लिए बिजनौर आया। देर शाम लौटते हुए सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्वाहेड़ी बाईपास के निकट रविवार की शाम ही एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसमें स्कूटी सवार युवक गिरियांशु पुत्र अरविंद निवासी साहनपुर और लखवेंदर पुत्र सुभाष चंद मोहल्ला बुखारा कोतवाली शहर की जान चली गई। हादसे के घंटों तक बाद दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मरने वाले दोनों युवक आपस में मौसेरे भाई थे। जो रविवार की शाम बिजनौर आते हुए हादसे का शिकार हो गए थे। मामले में कार चालक के खिलाफ गिरियांशु के पिता अरविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed