{"_id":"65171117549aaa116f020ea9","slug":"young-man-dies-of-fever-commotion-in-hospital-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3846-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की बुखार से मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की बुखार से मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
मंडावली - कुलदीप। (फाइल फोटो)
मंडावली। शेखूपुरा आलम के युवक की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने मंडावली के एक क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर सौंपी।
गांव शेखपुरा आलम निवासी 30 वर्षीय कुलदीप बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे मंडावली स्थित डॉ. अमित के दर्श केयर सेंटर पर उपचार दिलाया। तबीयत खराब होने परिजन उसे मोटा महादेव मंदिर के निकट एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां से उसे बिजनौर लाइफ लाइन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर कुलदीप की मृत्यु हो गई।
मृतक के परिजनों ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर ट्राॅली से मंडावली स्थित डॉ. अमित के क्लीनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप था कि चिकित्सक ने युवक की हालत खराब होने की जानकारी नहीं दी थी। कोई दिक्कत की बात नहीं है, कहकर टालता रहा। कुलदीप के चाचा केहर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।