फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yogi taught the lesson of development in the auditorium of Mahatma Vidur

मुख्यमंत्री शिक्षक की भूमिका में नजर आए

Sun, 04 Sep 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yogi taught the lesson of development in the auditorium of Mahatma Vidur
बिजनौर में विदुर कुटी मंदिर से पूजा अर्चना करके बाहर आते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BIJNOR
महात्मा विदुर के सभागार में योगी ने पढ़ाया विकास का पाठ
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में नीतिकार की भूमिका में नजर आए। कार्यकर्ताओं को विकास का मूलमंत्र बताया। कहा कि जिले में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। जिले में पर्यटन को बढ़ाव देने पर प्राथमिकता से काम होगा। बिजनौर की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दो दिन के भ्रमण पर है। पहले दिन कलक्ट्रेट में नवनिर्मित महात्मा विदुर सभागार के लोकार्पण के बाद भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पूर्व सांसद व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले को विकास के शिखर पर पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर जिले की अपनी पहचान होनी चाहिए। जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए समाज व जिले के अलग अलग वर्ग, सेक्टर के लोगों से संवाद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास की आवश्यकताओं व विकास पर ध्यान फोकस करने को कहा। बैठक में पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती कमलेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह, सुबोध पाराशर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने क्या मांग रखी
बिजनौर के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजा भारतेंद्र सिंह ने बिजनौर में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की। पूर्व सांसद का इसको लेकर तर्क था कि जिले के डिग्री कालेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध है। बिजनौर से बरेली की दूरी 200 किलोमीटर है। गंगा बैराज तथा अमानगढ़ का पर्यटन स्थल के रूप में विकास हो। दोनों जगह का धार्मिक महत्व है। गन्ना बाहुल्य जिले में एक ओर चीनी मिल लगे।
चांदपुर की पूर्व विधायक व भाजपा नेत्री कमलेश सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष विदुर कुटी के सौंदर्यीकरण की मांग रखी। विदुर कुटी का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व है। विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हस्तिनापुर से जोड़ा जाए। । विकास के लिए जिले में लघु उद्योग लगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। जिले के राजस्व आय में वृद्धि होगी। सैकड़ों साल पुराने हल्दौर के गुरुद्वारे का ऐतिहासिक महत्व है। वहां गुरु नानक देव जी ने अपने चरण रखें थे। गुरु द्वारे का विकास हो।
पूर्व विधान परिषद सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध पाराशर ने मांग की कि गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण मेरठ के बजाय बिजनौर से हो। जिले के विकास के लिए यह जरूरी है। जिले को उत्तराखंड से जोड़ने वाला बालावाली सड़क पुल जल्द चालू हो। जिला कृषि प्रधान है। गन्ना मुख्य पैदावार है, नगीना में कृषि अनुसंधान केन्द्र है। परंतु कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए जिले में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हो।
वरिष्ठ भाजपा नेता बैठक में नहीं जा सके
सुरक्षा अधिकारियों ने अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बैठक में जाने से रोक दिया। मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका। पुलिस कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार व पिछले गेट से जाने की बात कहकर चक्कर कटवाती रही। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि उन्हें मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने वाले 56 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई है। सूची में न तो रोके गए भाजपा नेताओं के नाम है तथा न ही मीडिया कर्मियों के नाम है। गेट पर रोके जाने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. नवनीत गर्ग, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा सहप्रभारी मध्यप्रदेश भाजपा अनिल सूद, राजीव लोचन बिजनौर, रणजीत सिंह मंडल प्रभारी आदि शामिल थे। इन नेताओं ने सूची में नाम नहीं होने पर नाराजगी जताई।

जिला सूचना अधिकारी को भी रोका
सुरक्षा कर्मियों ने में गेट पर जिला सूचना अधिकारी व सहयोगी एम अली को भी रोक दिया। दोनों अधिकारी सुरक्षा कर्मियों को अपना परिचय देते रहे। परंतु सुरक्षा कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी।

बिजनौर में विदुर कुटी मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

बिजनौर में विदुर कुटी मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed