{"_id":"699df88e9c8f195b0608851c","slug":"yogesh-who-jumped-into-the-kho-river-remains-untraced-even-on-the-fourth-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-173210-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खो नदी में कूदे योगेश का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खो नदी में कूदे योगेश का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
शेरकोट/धामपुर। शनिवार को खो नदी में कूदे धामपुर की मुन्नी देवी काॅलोनी निवासी योगेश सैनी का चौथे दिन की पता नहीं लग पाया। मंगलवार को सुबह से ही पीएसी की टीम नहर में युवक की तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक टीम को सफलता नहीं मिली।
योगेश सैनी ने बैराज पुल से खो नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस और पीएसी के जवान नदी में कूदे युवक की तलाश में जुटे हैं। पीएसी की टीम मोटरबोट की मदद से बैराज पौंड एरिया और बैराज से निकलने वाली पोषक नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, मंगलवार को नदी में कूदे युवक के परिजन और मोहल्लेवासियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सीओ से मिले। परिजनों ने योगेश की शीघ्र तलाश करने की मांग की।
सीओ अभय कुमार पांडे ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। बताया कि पुलिस की ओर से उसी दिन से युवक की तलाश की जा रही है। 10 से लेकर 15 किमी तक नदी को टीम ने खंगाल लिया है, पर अभी पता नहीं लग सका है। टीम तलाश में लगी है।