{"_id":"649341c69ca29121a6089cd6","slug":"yoga-practice-at-many-places-on-international-yoga-day-bijnor-news-c-27-1-bij1002-5531-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर हुआ योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर हुआ योगाभ्यास
Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में योग दिवस पर योग करती एसडीएम, कॉलेज स्टाफ व नगर के लोग।
फोटो-
चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में डॉ. दीपक कुमार अरोड़ा के निर्देशन में अनुलोम विलोम, कपाल भाति, सूर्य भेदी, चंद्र भेदी आदिका अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि एसडीएम रितु रानी ने सभी साधकों एवं छात्रों को आह्वान किया कि योगासन को हर घर हर आंगन तक पहुंचाना है और पूरे विश्व को स्वस्थ बनाना है।
गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में योग प्रशिक्षक मनोज कुमार ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना, प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, स्टाफ, अतिथिगण व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज के निर्देशक डॉ. नीलेंद्र बादल व कुलसचिव नरेश कुमार सिंह के निर्देशन में योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन आदि योग कराए गए। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने और मन व दिमाग को शांत रखने का कार्य करता है। प्रतिदिन योग करने से सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। इस दौरान अधिकारीगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे। बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा में प्रधानाचार्य महेश चन्द्र त्यागी ने बताया कि योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। इसमें कॉलेज स्टाफ व नगर के लोग मौजूद रहे।