{"_id":"5b2bf3ba4f1c1b264d8b7bd2","slug":"yoga-has-177-countries-srikant-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 177 देश अपना चुके हैं योग : श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के 177 देश अपना चुके हैं योग : श्रीकांत शर्मा
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग करती छात्राएं व महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में योग शिविर लगाकर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। योगाचार्यों द्वारा अनेक स्थानों पर योगाभ्यास कराकर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। नेहरू स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों एवं संस्थाओं आदि ने भाग लिया। स्टेडियम में करीब पांच हजार साधकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए 20 योग प्रशिक्षक, 50 योग सहायक लगाए गए। बांसुरी वादक महेश ने बांसुरी वादन कर वातावरण को मधुर बना दिया। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दुनिया के 177 देश योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, क्रीड़ा भारती, एचडीएफसी बैंक आदि की ओर से नेहरू स्टेडियम में हुए योग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद भारतेंद्र सिंह, डीएम अटल कुमार राय, क्रीड़ा भारती के संरक्षक टीसी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं आसमान में गुब्बारे उड़ाकर किया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि चार साल से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार की मंशा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में योग से जोड़कर उन्हें प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखना है।
योग प्राचीन संस्कृति की देन है, साथ ही यह स्वस्थ समृद्धि और विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र सभा में किए गए सार्थक पहल के कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस स्वीकार किया गया। दुनिया के 177 देश योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि योग केवल व्यायाम या आसन ही नहीं बल्कि विश्व और प्रकृति के साथ एकत्रित होने का भाव है। योग के द्वारा सामंजस्य एवं शांति का वास होता है। उन्होंने कार्यक्रम में लगे सभी विभागों, संगठनों, संस्थाओं के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र, क्रीड़ा भारती, एचडीएफसी बैंक के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
योग प्रदर्शन से पूर्व नेहरू युवा केंद्र बिजनौर द्वारा प्रकाशित सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) पुस्तिका का विमोचन श्रीकांत शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नरेंद्र त्यागी ने योग दिवस की महत्ता, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल की विस्तार से जानकारी दी। योगगुरु प्रशांत महर्षि के नेतृत्व में विनोद गोस्वामी, एकता वत्स, भारती गौड़, महेश शर्मा, अजयपाल, विष्णु रामनाथ, डॉ. नरेंद्र, सुनील राजपूत, रोहिताश सिंह, पंकज कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने सभी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक संजीव कुमार, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी, एचडीएफसी बैंक के पदाधिकारी संजय चतुर्वेदी, गोपाल त्यागी, महेश कुमार, रोहित कपूर, कुलदीप चौहान, पंकज कुमार, अंकित कुमार, अमन, ललिता, महिमा, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
शहनाई बैंक्वेट और देवलोक में भी हुआ योगाभ्यास
शहनाई बैंक्वेट हॉल में क्षमा रानी फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए योग शिविर में योगगुरु चंद्रपाल ने साधकों को योगाभ्यास कराया। योगगुरु ने अति कठिन कहे जाने वाले योगासन कर सबका दिल जीत लिया। इस मौके पर एसपी सिटी दिनेश कुमार, सूर्यमणि रघुवंशी, अचल अग्रवाल, रामदर्शन अग्रवाल, सौरभ सिंघल, अखिल अग्रवाल, रमेश माहेश्वरी, कुलदीप सिंह, रजनीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रीति, रंगोली आदि मौजूद रहे। सूर्या फाउंडेशन की ओर से देवलोक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जिला कोआर्डिनेटर डॉ. नरेंद्र एवं राकेश कुमार द्वारा साधकों को योगाभ्यास कराया गया।
ग्रामीणों से प्रतिदिन योग करने का किया आह्वान
ग्राम इस्लामपुरदास में सूयवंशी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई। नारायण इंटर कालेज दयालवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। बताया गया कि हमारे शरीर में वात, पित्त, कफ को मात्र तीन योगासनों सर्वांगासन, भुजंगासन, और पश्चिमोत्तासन के जरिये संतुलित रखा जा सकता है। इसे त्रिकुटासन कहते हैं। प्रधानाचार्य ललित कुमार, दिनेश कुमार, कुलवीर सिंह, कौशल कुमार, बिजेंद्र कुमा, ब्रिजेश कुमार, छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, आर्य समाज झालू में सुरेश चंद्र शर्मा ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर मुकेश कुमार वर्मा, कमल सिंह आर्य, गिरिराज सिंह, जयमुनि आर्य आदि उपस्थित रहे। वहीं बैराज रोड स्थित एम्पॉवर प्रगति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगगुरु सुनील राजपूत ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। सभी दैनिक योग करने की सलाह दी। एचएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक, शिक्षिकाओं को योग प्रशिक्षक मयंक कुमार ने विभिन्न प्रकार के योग कराए। इस मौके पर चेयरमैन अशोक कुमार, मैनेजर कुसुम चौधरी आदि मौजूद रहे।
सांसद और पूर्व विधायक ने भी किया योगाभ्यास
कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट (डिग्री कॉलेज) में प्राचार्य महेंद्र सिंह कौरव ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कु. उदयनवीरा एवं पूर्व विधायक रूचिवीरा, उमेश गुप्ता, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। सोसाइटी फॅार सोशल डवलपमेंट सोसाइटी द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध चंद्र शर्मा एवं संचालन नरेंद्र त्यागी ने किया। इस अवसर पर सांसद भारतेंद्र सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आसिफ गयूर ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आहवान किया। इस अवसर पर भारती गौड़, ज्ञान सिंह, नरेंद्र सिंह, बीएन द्विवेदी, मोहन प्रसाद भट्ट, ज्योत्सना शर्मा, मोहम्मद मोहसिन, शुएब जैदी, आसिफ अख्तर बेग आदि रहे।
वर्धमान कॉलेज में बताया प्राणायाम का महत्व
वर्धमान कॉलेज में पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय गोयल, डा. सीएस शुक्ला, पतंजलि योग पीठ के पांचों संगठनों के योग परिजनों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि प्राणायाम करने से शरीर का भौतिक व मानसिक सिस्टम ठीक हो जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न आसनों के साथ-साथ नाड़ी शोधन, शीतली, भ्रामरी, प्रणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने शीर्ष आसन, मयूरासन, झूलासन, न्योली क्रिया, हड्डी चालन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. नीरज चौधरी, तिलका देवी, शूरवीर सिंह, जितेंद्र महर्षि, श्यामसिंह आर्य, एसके मिश्रा, योगेश्वर दत्त शर्मा, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।
डीएम ने अपने सामने कराई सफाई
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाई। व्यवस्थाओं में जहां पर भी कमी देखी स्वयं ही उसे दुरुस्त कराने में जुट गए। डीएम कार्यक्रम शुरू होने के निर्धारित समय सुबह पौने छह बजे से पूर्व ही स्टेडियम में पहुंच गए। डीएम ने मंच की ठीक प्रकार से सफाई न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने अपने सामने सफाईकर्मियों से सफाई कराई। डीएम कार्यक्रम संयोजकों के बराबर संपर्क में बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन