फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers of BKU Tikait faction took out a tractor parade against government in Bijnor

Bijnor: BKU कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर परेड, जमकर लगाए भारत माता के जयकारे, सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

Fri, 26 Jan 2024 04:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

Bijnor News : भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर परेड निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Workers of BKU Tikait faction took out a tractor parade against government in Bijnor
भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धामपुर नगर क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड निकाली। परेड में करीब 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इससे पहले तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। यहां तक की गन्ने का रेट भी महंगाई को देखते हुए घोषित नहीं किया, जबकि महंगाई चरम पर है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने परेड निकालने से पहले भारत माता के जयकारे लगाए। उसके बाद सभा की। जिसमें तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीराज सिंह, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, चंद्रपाल सिंह, राम कुमार सिंह, नरदेव सिंह आदि ने कहा कि उन्हें ट्रैक्टर परेड निकालने की कोई खुशी नहीं है, बल्कि ट्रैक्टर परेड निकालकर उन्होंने प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार को किसान विरोधी होने का एतराज दर्ज किया है।

विज्ञापन

बताया कि भाजपा सरकार में किसान दुखी हैं। इस सरकार से किसानों को काफी उम्मीद थी। लेकिन भरोसे पर सरकार ने पानी फेर दिया। कोई भी मांग आज तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक किसान पिछले दिनों दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के चलते शहीद हो गए। सरकार ने शहीदों की आज तक मदद करना तो दूर सुध तक नहीं ली।

यह भी पढ़ें: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: जीजा-साले बनाते थे अवैध हथियार, बड़ी संख्या में असलहा बरामद, जल्द खुलेंगे गहरे राज

विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक संरक्षक रामकुमार सिंह जाट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर परेड को रवाना किया। ट्रैक्टर परेड पंडित मदन मालवीय चौक से शुरू होकर नगीना चौक, पुराना धामपुर चुंगी, शेरकोट चुंगी,आरएसएम चौक, शीला टॉकीज, रानी बाग चौकी और शुगर मिल होते हुए तहसील में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।

यह भी पढ़ें: Murder: पहले महिला का कत्ल, फिर हाईवे पर फेंकी लाश, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खुलासे के लिए दो टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed