{"_id":"6a4574f9bdfab06c1b043e0d","slug":"workers-are-the-strength-of-bjp-rana-bijnor-news-c-27-1-bij1027-183887-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : राणा
विज्ञापन
बिजनौर में कान्हा फार्म में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का स्वागत करते पदाधिकारी। संव
- शहर में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नहटौर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा बुधवार को पहली बार बिजनौर पहुंचे। उनका भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कान्हा फार्म में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी एकजुटता और सांगठनिक शक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद सुरेश राणा पहली बार बिजनौर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं उल्लास नजर आया। भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कान्हा फार्म में समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र, उदयपाल, गन्ना समिति चेयरमैन राजेंद्र सिंह कालू, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, मनोज अहलावत, दीपक मंडल, पुष्पराज कमल, चिंकी गुप्ता, राजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
उधर, नहटौर में सुरेश राणा विधायक कार्यालय पर पहुंचे। यहां विधायक ओमकुमार, शोभा रानी ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, विधायक ओम कुमार ने कहा कि सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलना संगठन के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, पीयूष चौधरी, वैभव गोयल, हिमांशु पाराशर, विनीता शर्मा, डॉ. उर्मिला पाल, अंकज, सागर प्रधान आदि मौजूद रहे।