{"_id":"63d41df1312cb6281f19e496","slug":"women-will-distribute-nutrition-at-health-centers-bijnor-news-c-14-1-94355-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषाहार वितरित करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषाहार वितरित करेंगी महिलाएं
विज्ञापन
-हर ब्लॉक में होगा एक स्वयं सहायता समूह का चयन
-सही पोषण नहीं देने पर निरस्त हुए संस्था के टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण के लिए नई पहल की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिशु को जन्म देने वाली जच्चा महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूहों की महिलाएं पोषाहार वितरित करेंगी। एक ब्लॉक पर एक समूह की महिलाएं अस्पताल में आहार वितरित करेंगी।
जिले में 11 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक में एक-एक राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह का चयन किया जाएगा। जो समूह अपने क्षेत्र में आहार वितरित करेंगी। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। अभी तक सामुदाायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निजी संस्था भोजन वितरित करती थी। मगर ये संस्था अस्पताल में भर्ती जच्चा महिलाओं को सही पोषण नहीं दे रही थी। जिसके चलते अब यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिशु को जन्म देने वाली जच्चा महिलाओं को पोषण आहार देने की व्यवस्था है। महिलाओं को नाश्ता, मध्याह्न व सायंकालीन आहार दिया जाता है। आहार पोषक तत्वों एवं विटामिन से भरपूर होता है। आहार में दूध फल आदि देने के निर्देश हैं।
वर्जन::
शासन का महिला सशक्तिकरण पर जोर है। महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। सीएचसी व पीएचसी पर पोषण वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं निभाएंगी।.....पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
वर्जन::
स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती जच्चा महिलाओं को संस्था की ओर से सही पोषण वितरित नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते संस्था का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अब पोषण वितरित करने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की है।.....डॉ. प्रमोद गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी