फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women sang Malhar on Hariyali Teej, increased swings

Bijnor News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने गाए मल्हार, झूलों पर बढ़ाई पींग

Sun, 20 Aug 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women sang Malhar on Hariyali Teej, increased swings
सावन का झूला। बिजनौर में हरियाली तीज पर रामबाग कालोनी में झूला झूलती महिलाएं।
बिजनौर। हरियाली तीज का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सावन के मल्हार गाए और झूलों पर खूब पींग बढ़ाई। सजने संवरने को लेकर भी महिलाओं में उत्साह रहा। वहीं महिला संगठनों ने हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही महिलाओं ने हरियाली तीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। दोपहर होने तक गांव देहात में पेड़ों पर झूले पड़ गए जबकि शहरी महिलाएं भी झूला झूलने में पीछे नहीं रही। महिलाओं ने सावन के मल्हार गाते हुए झूलों पर खूब पींग बढ़ाई। महिलाओं और युवतियों में तीज को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। उधर इंडिया लाॅयनेस क्लब बिजनौर समर्पण की ओर से जैन धर्मशाला में तीज उत्सव मनाया गया। इसमें डांस प्रतियोगिता में शिखा, राशि एवं दीपाली ने बाजी मारी। सिंधारा प्लेट प्रतियोगिता में नेहा मित्तल प्रथम एवं दीपाली जैन द्वितीय रही। राशि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गई। सावन क्वीन प्रतिभा अग्रवाल एवं हरियाली क्वीन विशाखा अग्रवाल रही। संचालन अदिति सिंघल एवं अर्पना सिंघल ने किया। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन खुशबू कर्णवाल, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, शिखा रस्तोगी, मनुश्री अग्रवाल, अरुण मित्तल, निवेदिता, शैल गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मोहल्ला रामबाग में महिलाओं ने झूले पर पींग बढ़ाई। यहां पर शैली शर्मा, प्रिया भाटिया, नुपुर, अंशिका, रुचि रस्तौगी, रचना कपूर, तान्या और निशा मौजूद रहीं। इन्होंने झूला झूलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। उधर, मोहल्ला जाटान में रितु गौतम के आवास पर तीज मिलन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। रितु गौतम, प्रियंका गर्ग, राधा, आराधना, उर्मिला अग्रवाल, अमिता, शोभा, अलका, आशा, रूपाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हल्दौर में तीज क्वीन बनी कविता चौहान
हल्दौर। गोल्डन लाॅयनेस नवशक्ति क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तीज क्वीन कविता चौहान व उप तीज क्वीन प्रिया रस्तोगी को चुना गया। कार्यक्रम में सिंधारा थाली सज्जा में दीपमाला प्रथम, स्पेशल प्राइज सरिता शर्मा, स्ट्रॉन्ग लेडी समाजसेविका शिवानी राजपूत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की तीज प्रोजेक्ट हेड शिखा रस्तोगी को सम्मानित किया गया। अध्यक्षा बबीता मारवाड़ी, सोमाली अग्रवाल, रेखा मारवाड़ी, कंचन रस्तोगी ईशा मारवाड़ी, स्वाति रस्तोगी, रीना रस्तोगी, वर्षा मारवाड़ी, पवन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

- छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

राजा का ताजपुर। हरियाली तीज के अवसर पर आरकेएसएम पब्लिक स्कूल एवं ताराचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मेहंदी व गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में आशिया परवीन ने प्रथम, आफिया ने द्वितीय, समरा ने तृतीय, अदीबा ने चतुर्थ, तुबा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उधर गीत प्रतियोगिता में महिमा सैनी, नैनशी, कृतिया ने बाजी मारी। ताराचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रियाशी, अलसिफा, सिमरा ने स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed