{"_id":"6aad6faf46546b04d804e643","slug":"bijnor-bank-employee-s-wife-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-by-a-female-friend-referred-to-dehradun-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बैंककर्मी की पत्नी पर सहेली ने किया धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में देहरादून रेफर; ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बैंककर्मी की पत्नी पर सहेली ने किया धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में देहरादून रेफर; ये रही वजह
Fri, 18 Sep 2026 10:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:37 PM IST
सार
नजीबाबाद स्थित एसबीआई में लिपिक दिनेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी पर उनकी दिल्ली से आई सहेली बबीता ने हमला कर दिया और फरार हो गई। लक्ष्मी को देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लक्ष्मी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नजीबाबाद स्थित धनौरा की स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत लिपिक दिनेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी पर धारदार हथियार से परिचित महिला ने हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुंदकी मार्ग स्थित साईंधाम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी पर उसकी परिचित महिला बबीता चौहान ने धारदार हथियार से शुक्रवार की शाम हमला कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक की धनौरा ब्रांच में कार्यरत लिपिक दिनेश कुमार के परिवार में महिला का वर्षों से आना जाना था। शुक्रवार शाम लगभग 6:15 बजे दिनेश बैंक में थे और उनके बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। तभी पड़ोसियों का बैंक में दिनेश के पास फोन आया कि किसी महिला ने उनकी पत्नी को धारदार हथियार से घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश कुमार घर पहुंचे तो पत्नी लक्ष्मी का चेहरा लहूलुहान था। चेहरे और गले पर धारदार हथियार के कई निशान थे। स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां से घायल लक्ष्मी को देहरादून के हायर सेंटर के लिए भेजा गया। बैंककर्मी दिनेश कुमार ने बताया कि कई वर्ष पहले जाब्तागंज में रहते थे। वहीं किराए पर बबीता रहती थी। वर्तमान में वह दिल्ली में रह रही है। अकसर लक्ष्मी से मिलने आती थी।
बबीता सवेरे दिल्ली से उसके घर आई थी। देर शाम लक्ष्मी का फोन आया था कि बबीता कुछ पैसे मांग रही है। कुछ देर बाद उसने पत्नी लक्ष्मी पर हमला कर दिया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गई। परिजन पुलिस को सूचना देकर महिला के उपचार में जुट गए। सीओ सुनील कुमार सिंह बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ये भी देखें...
मेरठ: दिग्विजय भाटी ने कहा- मैंने नहीं किया समझौता, साथी मोहित जाटव ने बताया झूठा; ये बोले डीआईजी सहारनपुर
ये भी देखें...
मेरठ: दिग्विजय भाटी ने कहा- मैंने नहीं किया समझौता, साथी मोहित जाटव ने बताया झूठा; ये बोले डीआईजी सहारनपुर