फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman murdered in village Kakrala, also fear of rape

गांव ककराला में महिला की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Wed, 20 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in village Kakrala, also fear of rape
चांदपुर क्षेत्र के गांव ककराला के जंगल महिला का शव मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
गांव ककराला में महिला की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका
विज्ञापन

चांदपुर। खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उधर, शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव ककराला निवासी सुनील कुमार हरिद्वार में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। उसके दो छोटे पुत्र हैं। परिजनों के मुताबिक सुनील की पत्नी कुमकुम (27) मंगलवार सुबह जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उसके दोपहर तक घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। गांव से लेकर जंगल तक महिला की तलाश की गई तो उसका शव गांव निवासी एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर गांववासियों की भीड़ जमा हो गई। शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। गांववासियों व परिजनों ने शव की हालत देख दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है। सीओ सुनीता दहिया, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed