फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies of fever in Tajpur

ताजपुर में बुखार से महिला की मौत

Mon, 28 Oct 2019 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Tajpur
ताजपुर में बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

- गांव में बुखार से हो चुकी हैं छह मौत, स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का ताजपुर(बिजनौर)। गांव राजा का ताजपुर में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बुखार से एक और महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी गांव के ही छह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।

गांव निवासी अकबर अहमद की पत्नी खैरुनिशा (55) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार उसका गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। रविवार शाम हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार राजा का ताजपुर में बुखार से यह सातवीं मौत है। इससे पहले बुखार छह लोगों की जान ले चुका है। गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। पिछले दिनों एक दिन में ही तीन मौत होने पर जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण और नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अजय धर्मेश गंधर्व के नेतृत्व में गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था और उन्हें नि:शुल्क दवाई भी दी गई थी। इसके बाद भी गांव में वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। इसके बाद से नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने गांव में दोबारा से शिविर लगवाना जरूरी नहीं समझा और न ही वे ग्रामीणों की खबर लेने पहुंचे। इस कारण ग्रामवासी निजी चिकित्सकों से अपना उपचार कराने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी अजय धर्मेश गंधर्व का कहना है कि गांव की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। शीघ्र ही गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed