फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies, in-laws perform last rites quietly

Bijnor News: महिला की मौत, ससुराल वालों ने चुपचाप किया अंतिम संस्कार

Thu, 21 May 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, in-laws perform last rites quietly
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी 33 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बिना सूचना दिए गांव से बाहर जंगल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने हत्या कर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पति सुनील की निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर गड्ढे से पिंकी के शव के जले हुए अवशेष बरामद किए। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। बताया जा रहा है कि पिंकी की मौत के बाद उसके शव को गांव से बाहर ले जाकर जलाया गया था और बाद में बचे हुए अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
विज्ञापन

बताया गया कि पिंकी देवी का सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। सुनील ने पिंकी की पिटाई कर दी। सोमवार रात में पिंकी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसी रात चुपचाप पिंकी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों की सूचना पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे और थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिंकी देवी के भाई सतीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अकबरपुर चंडिका, अफजलगढ़ ने आरोप लगाया कि पिंकी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। पिंकी की शादी 2013 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें 11 वर्षीय और नौ वर्षीय दो बेटियां तथा छह वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed