{"_id":"6068b5f28ebc3ec89c7816c1","slug":"woman-beats-the-councilor-with-slippers-video-goes-viral-bijnor-news-mrt5328802161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सभासद को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सभासद को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
किरतपुर में पुलिस के सामने सभासद को पीटती महिला।
- फोटो : BIJNOR
महिला ने सभासद को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल
किरतपुर (बिजनौर)। दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी सभासद का शनिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। सभासद ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान महिला ने सभासद की चप्पल से पिटाई की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी बसपा नेता एवं सभासद चौधरी अरशद की पीड़ित महिला ने चप्पल से पिटाई की। इसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने आरोपी सभासद का चालान कर दिया है। शुक्रवार को मोहल्ला हलवाइन निवासी अरशद ने एक महिला को अकेले घर पर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो अरशद ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी और उसने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जिसके बाद महिला ने सभासद की सरेआम चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने सभासद की पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पिटाई के दौरान ही लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सभासद को हिरासत में ले लिया। महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शनिवार को पुलिस ने सभासद चौधरी अरशद का चालान कर दिया है।