फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wishing you happiness and prosperity by doing Govardhan Puja

गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली व समृद्धि की कामना

Wed, 26 Oct 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wishing you happiness and prosperity by doing Govardhan Puja
जिनौर में ग्राम नंगली में दिन में गोवर्धन पूजा करते श्रृद्धालु। - फोटो : BIJNOR
गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली और समृद्धि की कामना
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली से एक दिन बाद बुधवार को जनपद में गोवर्धन पूजा परंपरागत विधि विधान से की गई। गोवर्धन पूजा कर सभी ने खुशहाली व समृद्धि की कामना की। सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दीपावली से एक दिन बाद की गई और दोपहर साढ़े तीन बजे तक शुभ मुहूर्त होने के कारण सभी ने जल्द पूजा-अर्चना की।
गोवर्धन पूजा घर व पशु आदि के लिए खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक है। ग्रामीण अंचल में गोवर्धन की पूजा-अर्चना का ज्यादा महत्व है। किसान, पशुपालकों के यहां इस दिन गोवबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। उसमें किसानों के पशुओं की भी आकृति बनाई जाती है। पूजन के समय किसानों ने छोटे कृषि यंत्र आदि भी रखे और अपने पूरे परिवार के साथ अन्नकूट और गोवर्धन की विधि विधान के साथ पूजा की।
विज्ञापन

मान्यता है कि इसका शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना होती है। कुछ लोग इस दिन गाय की पूजा कर उन्हें चारा खिलाया।

बिजनौर के ग्राम सालमाबाद में गोवर्धन पूजा करते श्रृद्धालु।

बिजनौर के ग्राम सालमाबाद में गोवर्धन पूजा करते श्रृद्धालु।- फोटो : BIJNOR

नगीना में में गोवर्धन पूजा करते ग्रामीण।

नगीना में में गोवर्धन पूजा करते ग्रामीण।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed