फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Winter continues, minimum temperature 2.9 degrees Celsius

Bijnor News: सर्दी का सितम जारी, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस

Fri, 26 Jan 2024 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Winter continues, minimum temperature 2.9 degrees Celsius
-9.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर
विज्ञापन

-14.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
- सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। इससे लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात इस सीजन में सबसे ज्यादा सर्द रही। लोगों के पूरे हाथ-पैर सुन्न रहे। शीतलहर चलने से धूप में भी लोगाें की कंपकंपी छूटती रही।

जिले में भले ही दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली हो। मगर, सर्दी अधिक होने से लोगाें के पूरे दिन हाथ-पैर सुन्न रहे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार की रात इस सीजन में सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 9.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। इससे लोग ठिठुर गए। पैरों में गलन रही।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे तेज धूप निकली। लोग अपने घरों से निकलकर छतों पर पहुंच गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि न्यूनतम तापमान में अभी गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। इससे रात अभी और ठंडी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
18 जनवरी- 10- 4.9
19 जनवरी- 9.8- 5

20 जनवरी- 12.8- 6.2
21 जनवरी- 8.6- 3.9

22 जनवरी- 10- 4.5
23 जनवरी- 10- 3.9

24 जनवरी- 10.2- 3.4
25 जनवरी- 14.4- 2.9
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और कृषि वेधशाला से लिया गया है।



सर्दी में बढ़ी सांस और अस्थमा की समस्या
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि सर्दी अधिक होने से लोगों में सांस फूलने, अस्थमा की ज्यादा समस्या दिखाई दे रही है। बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रसित हो रहे हैं। इसके अलावा दर्द की समस्या के मरीज भी बढ़े हैं। सर्दी में बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर ज्यादा नहीं निकले। धूप निकलने पर ही घरों से बाहर जाए। क्योंकि सर्दी में चपेट में आकर अस्पताल में रोजाना 50 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed