फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wind increases cold, temperature drops by two degrees

Bijnor News: हवा चलने से बढ़ी सर्दी, तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Mon, 01 Dec 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wind increases cold, temperature drops by two degrees
बिजनौर में गर्म कपड़ों में जाती महिला और युवती संवाद
बिजनौर। दिसंबर की शुरुआत होते ही तापमान में गिरावट आ गई है। सोमवार सुबह सर्द हवा के कारण गलन वाली सर्दी का अहसास हुआ। रात का तापमान भी करीब दो डिग्री सेल्सियस गिर गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से जिले के तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम काफी सर्द रहा। दोपहर में धूप निकलने से मौसम में थोड़ी नरमाई आई लेकिन सर्द हवा चलती रही। शाम होते-होते लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूटने लगी। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। इसके अलावा हल्की हवा भी चलती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। रात का पारा और गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed