फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife strangled to death in Sayohara

पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

Thu, 19 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death in Sayohara
स्योहारा में पुलिस द्वारा पकड़ा गया पत्नी का हत्यारोपी पति। - फोटो : BIJNOR
पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन

स्योहारा। विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों ने पति पर अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस से आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी शाहिद का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व चांदपुर क्षेत्र की रूबी के साथ हुआ था। उनके दो बेटियां भी हैं। रूबी के परिजनों के अनुसार बुधवार को सुबह उन्हें रूबी की मौत की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रूबी के गले में रस्सी के निशान मिले। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। परिजनों ने रूबी के पति शाहिद पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी शाहिद को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने बताया कि रूबी के पति शाहिद के किसी अन्य महिला से संबंध थे। रूबी इसका विरोध करती रहती थी। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही रूबी की शाहिद ने हत्या कर दी। शाहिद इसे आत्महत्या का रूप देना चाहता है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है महिला के गले पर मिले निशान के कारण उसके पति को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed