{"_id":"60047dc98ebc3e32e764f260","slug":"wife-had-murdered-veer-singh-bijnor-news-mrt5210237172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, सामने आई वारदात की ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, सामने आई वारदात की ये बड़ी वजह
Mon, 18 Jan 2021 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चार दिन पूर्व अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला में वीर सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने भतीजे के साथ अनैतिक संबंधों के चलते कराई थी। गांव के चार लोगों को इस हत्या में नामजद किया था। पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या का खुलासा करके पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नामजद किए गए लोग बेकसूर निकले।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, रेहड़ थाने के गांव फजलपुर मच्छमार निवासी वीर सिंह 13 जनवरी को बाइक से अफजलगढ़ थाने के सुआवाला बाजार गया था। शाम तक जब घर नहीं लौटा तो रेहड़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। 14 जनवरी को वीर सिंह का शव सुआवाला मच्छमार मार्ग पर गांव हरपुर के पास मिला। वीर सिंह के भाई रामगोपाल ने इस हत्या की दो भाइयों रवि, अकुंश, शकील व ब्रह्मपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन लोगों से पैसों के लेनदेने को लेकर वीर सिंह का विवाद हुआ था। पुलिस ने गांव फजलपुर मच्छमार निवासी सोमपाल, ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी लवकुश व अनस को मोहम्मदपुर राजोरी तिराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उन्होंने घटना का सारा राज उगल दिया। उनकी निशानदेही पर खून से सना डंडा बरामद किया गया। वीर सिंह की पत्नी सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने यहां खाई थी साग-मक्का की रोटी, आज भी यहां पूरे वर्ष उगता है बथुआ, तस्वीरें
विज्ञापन
पकड़े गए सोमपाल ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसके वीर सिंह की पत्नी सुशीला से संबंध हो गए। वीर सिंह की गैरहाजिरी में वह सुशीला से मिलता था। दो माह पहले वीर सिंह ने उसे सुशीला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। वीर सिंह ने सुशीला के साथ मारपीट की थी, तभी से वह चाचा को ठिकाने लगाने की सोच रहा था। सुशीला ने भी उससे कहा था कि वीर सिंह को रास्ते से हटा दें तभी दोनों साथ रह सकते हैं। दो जनवरी को वीर सिंह का गांव के ही अंकुश, रवि, शकील व ब्रह्मपाल से विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें: पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें
सुशीला ने सोमपाल से कहा कि यह मौका अच्छा है। वीर सिंह की हत्या कर दो। पति की हत्या में झगड़ा करने वालों को फंसा देंगे। वह अपने दो साथी अनस व लवकुश को साथ लेकर सुआवाला मच्छमार मार्ग पर खड़े हो गए। वीर सिंह के आते ही उसे दबोच लिया और डंडे से सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर नहर में दोनों तरफ बनी पक्की दीवारों के बीच गिरा दिया। डंडे को छिपा दिया और वीर सिंह का मोबाइल तालाब में फेंक दिया। तीनों बाइक से रायपुर आए, लवकुश व अनस को रायपुर छोड़कर सोमपाल अपने घर आ गया। वह वीर सिंह को ढूंढने के लिए परिवारवालों के साथ लग गया। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/