फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Whoever extended his hand for help, death pulled it away

Bijnor News: मदद के लिए जिसने भी बढ़ाया हाथ, मौत ने खींच लिया

Sat, 19 Jul 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Whoever extended his hand for help, death pulled it away
बिजनौर। मदद के लिए जिसने भी हाथ बढ़ाया, उसे मौत ने खींच लिया। दरअसल टैंक में उतरकर बेसुध हुए पहले कर्मचारी को बचाने के लिए दूसरा आया तो वह भी बेहोश हो गया। दोनों को निकालने के प्रयास में तीसरा कर्मी टैंक में उतरा मगर वह भी बाहर नहीं निकल सका। हालांकि चौथे भी बेहोश हुआ, मगर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बरकातपुर की उत्तम शुगर मिल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में सफाई और वाल्व खोलने के लिए गांव कबूलपुर का रहने वाला कर्मचारी मुनेश्वर पुत्र सिब्बा सिंह सबसे पहले उतरा। मुनेश्वर टैंक के अंदर पहुंचते ही बेहोश हो गया और नीचे गंदे पानी में गिर गया। यह देख उसे निकालने के लिए कपिल देव पुत्र भीम सिंह निवासी तिसोतरा भी टैंक में उतर गया। उसने मुनेश्वर को निकालने का प्रयास किया मगर वह भी बेसुध हो गया।
विज्ञापन

अब मुनेश्वर और कपिल के बेहोश होने के बाद सोमपाल पुत्र दयाराम निवासी गांव लालपुर सोजीमल टैंक में उतरा। सोमपाल भी बाहर नहीं निकल पाया। अब तीनों को टैंक में पड़ा देख सुपरवाइजर प्रभात भी टैंक में उतरा। उसने एक कर्मचारी का हाथ पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास भी किया, मगर उससे हाथ छूट गया।
विज्ञापन

इस हादसे में मुनेश्वर, कपिल देव और सोमपाल ने जान गंवा दी। यह बात अस्पताल में भर्ती प्रभात ने कही। उसने बताया कि बेहोशी छाने लगी तो उससे हाथ छूट गया। हालांकि उसे बाद में अन्य कर्मचारियों ने निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी कर्मचारियों को नहीं लगने दी भनक : चीनी मिल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ है उस तरफ करीब 10:30 बजे पांच से छह लोग दौड़े जा रहे थे। इसके बाद एंबुलेंस से चारों को बाहर निकाल लिया गया

आसपास में काम करने वाले बाकी कर्मचारियों को भनक भी नहीं लगी कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद करीब 11:30 बजे बाकी कर्मचारियों को छुट्टी कर दी गई। फैक्टरी से बाहर निकलने पर मालूम हुआ कि तीन कर्मचारियों की जान चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed