फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When will stairs be built at the railway crossing? Residents are risking their lives crossing the railway line.

Bijnor News: रेलवे क्रॉसिंग पर कब बनेंगी सीढ़ियां, जोखिम उठाकर रेल लाइन पार कर रहे क्षेत्रवासी

Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
When will stairs be built at the railway crossing? Residents are risking their lives crossing the railway line.
जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर सीढ़ियों के लिए छोड़ा स्थान। (पड़ताल से संबंधित)
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर बने करीब डेढ़ दशक का समय पूरा हो रहा है। रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए सीढ़ियों के लिए जगह छोड़ी गई लेकिन सीढ़ियां लंबे इंतजार के बाद भी नहीं बनीं। लोगों ने डीएम और जनप्रतिनिधियों से फ्लाई ओवर की सीढ़ियां बनाने के अधूरे काम को पूरा कराने का दबाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर सीमा से लगा नगर पंचायत जलालाबाद है। जलालाबाद की राहुखेड़ी आबादी के निकट रेलवे लाइन गुजरती है। सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाई ओवर बनाया गया था। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर उतरने के सीढ़ियां बनाने का प्रावधान था। जलालाबाद के मोहल्ला पासवान निवासी मोहम्मद हनीफ एड. का कहना है कि जलालाबाद से नजीबाबाद आवागमन के लिए फ्लाई ओवर के ऊपर से सीढ़ियों के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग पार की जानी थी लेकिन सेतु निगम द्वारा सीढ़ियां न बनाने से क्षेत्र वासियों को आने जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

राहुखेड़ी निवासी कारोबारी अरशद अंसारी रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहते हैं अरशद का कहना है कि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को फ्लाई ओवर की सीढ़ियां न बनाने से जोखिम उठाकर लाइन क्रॉस करने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद निवासी गंगाराम बताते हैं रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन मना है लेकिन लंबा रास्ता होने की वजह से महिलाएं, बच्चे और क्षेत्रवासी जोखिम उठाकर छोटे रास्ते के लिए लाइन पार करने का खतरा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed