फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When there was less food in the birthday, then the son and daughter were set on fire.

BIJNOR: जन्मदिन में खाना कम पड़ा तो पिता ने दो बच्चों में लगा दी आग, दर्द से कराह रहे दोनों मासूम

Wed, 02 Nov 2022 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

BIJNOR: जन्मदिन पार्टी में खाना कम पड़ा तो पिता ने अपने दो बच्चों में आग लगा दी। दोनों मासूम अस्पताल में दर्द से कराह रहे हैं।

विज्ञापन
When there was less food in the birthday, then the son and daughter were set on fire.
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन पर पिता से उपहार की उम्मीद लगाए बेटे को पिता ने ऐसा दर्द दिया जो जिंदगीभर नहीं मिटेगा। गांव गोपालपुर भोजी में एक पिता ने बेटे की जन्मदिन पार्टी में खाना कम पड़ा तो बेटे और बेटी को पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। दोनों मासूम बुरी तरह से झुलस गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पति अक्सर उससे मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बिजनौर में कोतवाली शहर के गांव गोपालपुर भोजी निवासी अरुण कुमार के चार वर्षीय बेटे आरव का जन्मदिन था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। जन्मदिन में आए मेहमानों को खाना खिलाया जा रहा था। इस समय खाना कम पड़ गया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी वंदना ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उसके पति अरुण ने चार वर्षीय बेटे आरव और ढाई साल की मासूम बेटी उर्वशी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद पलभर में खुशी का माहौल दुख में बदल गया।
विज्ञापन


वहीं जैसे-तैसे आग बुझाई गई और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वंदना ने बताया कि जन्मदिन में खाना खाने से पांच लोग रह गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार में लिया। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

दर्द से कराह रहे दोनों मासूम
जिला अस्पताल में भर्ती दोनों मासूम दर्द से कराह रहे हैं। दर्द सहन नहीं होने से आरव और उर्वशी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं बच्चों की माता वंदना उन्हें शांत करा रही है। चेहरा और गला पूरी तरह से झुलसने की वजह से बच्चों से कुछ खाया भी नहीं जा रहा। जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें पाइप के जरिये फ्रूटी पिलाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें

पति समेत कई पर केस दर्ज कराया
पुलिस ने पत्नी वंदना की तहरीर पर आरोपी पति अरुण, उसके परिजन दीपक, अजय, कुंतेश देवी के खिलाफ दहेज एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में वंदना ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले अरुण कुमार पुत्र राजेश निवासी गोपालपुर भोजी के साथ हुई थी। उसका पति व ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते थे और उसके साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed