फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Welcome to the newly appointed SP District President

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत

Thu, 02 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the newly appointed SP District President
नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। सभी में जिलाध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।
बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सभी ने राशिद हुसैन का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राशिद ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सभी को सम्मान दिया जाएगा। 2022 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें, प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनानी है। जनता भाजपा सरकार के तंग आ चुकी है। कार्यक्रम के दौरान विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं लगाए थे। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व मूलचंद चौहान, विधायक मनोज पारस, तसलीम अहमद व नईमुल हसन, कमरूल इस्लाम, गजेंद्र देवल, लाखनपाल, राधा सैनी, श्लोक पंवार, अखलाक पप्पू आदि मौजूद रहे।

नगीना में सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सलीम प्रधान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी हाईकमान द्वारा राशिद हुसैन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर मोहम्मद वासित, फैज सिद्दीकी, मेहताब कुरैशी, फहीम प्रधान, शेख फराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed