फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Welcome gate will be built in Najibabad, complex in Sahanpur

Bijnor News: नजीबाबाद में बनेगा स्वागत द्वार, साहनपुर में कॉम्पलेक्स

Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Welcome gate will be built in Najibabad, complex in Sahanpur
- नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत साहनपुर की बोर्ड बैठक, कई विकास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद मालन नदी पुल क्षेत्र में स्वागत द्वार का निर्माण कराएगी। नगर पंचायत साहनपुर ने कॉम्पलेक्स हॉल, लाइब्रेरी निर्माण कराने का बोर्ड बैठक में निर्णय लिया।
नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव कुमार ने बोर्ड प्रस्ताव का एजेंडा रखा। चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम खां की उपस्थिति में बोर्ड बैठक में मालन नदी पुल क्षेत्र में स्वागत द्वार बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। बोर्ड ने नवाबगंज में पीएचसी के निकट नगर पालिका भूमि को प्रयोग में लाने, संचारी रोग नियंत्रण के लिए बायलॉज बनाने, पंचवर्षीय कर निर्धारण सहित कई बिंदुओं पर चर्चा के साथ प्रस्ताव पारित किए। बैठक में कार्यालय प्रभारी अफजाल अहमद, सभासद मुनेश देवी, इंदू देवी, ऐश्वर्य ऐरन, पवन कुमार, कसीम अहमद, सरफराज अहमद, मो़ अशरफ, मो़ शजर सहित सभी वार्डों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, ईओ अनूप कुमार ने बोर्ड एजेंडे पर चर्चा की। बोर्ड ने नगर पंचायत के खसरा नंबर-946 में परिसर और दुकानों का निर्माण कराने, नगर पंचायत के लिए लाइब्रेरी, मीटिंग हॉल, पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने बताया कि बोर्ड की सहमति के बाद जल्द ही साहनपुर में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। कार्यालय प्रभारी सादिक बेग, सदस्य मो.इकबाल, मो.शाहिद, नसरीन, अंजू, रिहाना, आमिर खां, विकार आलम, रुखसाना, फुरकान, शहजाद, अजमल खां, इरशाद, शमशाद, शहनाज आदि बोर्ड सभा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed