फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weekly markets should not be held in cities without permission: DM

बिना अनुमति शहरों में नहीं लगने पाए साप्ताहिक बाजार : डीएम

Tue, 21 Nov 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weekly markets should not be held in cities without permission: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिना अनुमति शहरों साप्ताहिक बाजार नहीं लगने पाए। शहरों में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए। शहर के किसी एक मुख्य मार्ग को आदर्श मार्ग के रूप में विकसित करने के लिए कहा।

मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि मौजूद निकाय सम्पत्तियों का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। सम्पत्तियों के किराए की स्थिति तथा कब्जायुक्त सम्पत्तियों का विवरण मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि अपने अपने निकाय क्षेत्र में मुख्य मार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले किसी एक मार्ग को पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त कराते हुए आदर्श मार्ग के रूप में विकसित किया जाए। जिसमें सुंदरीकरण, स्वच्छता, पौधरोपण आदि कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को निर्धारित तय सीमा में पूरा कराया जाएं। प्रधानमंत्री पथ विक्रेता स्वनिधि योजना को मानक के साथ संचालित किया जाए। जिससे पथ विक्रेताओं को लाभ मिल सके। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के लाभार्थियों में बैंकों में एक दिन योजना के लिए निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार के अलावा सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed