फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weekly markets in Kazipada and Civil Lines were removed.

Bijnor News: काजीपाड़ा और सिविल लाइन में लगे साप्ताहिक बाजार को हटवाया

Wed, 24 Dec 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Weekly markets in Kazipada and Civil Lines were removed.
बिजनौर। पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सिविल लाइन और काजीपाड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में लगी दुकानों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

प्रत्येक बुधवार को मोहल्ला काजीपाड़ा और सिविल लाइन में साप्ताहिक बुध बाजार सजता है। सैकड़ों दुकानदार अस्थायी रूप से सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाकर कपड़े, जूते और रोजमर्रा का सामान बेचते हैं। अत्यधिक भीड़ और सड़क तक दुकानों के फैलाव के कारण अक्सर जाम लगना आम बात है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी कारण पालिका ईओ विकास कुमार और नायब तहसीलदार सार्थक चावला के नेतृत्व में टीम बाजार में पहुंची। टीम ने सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा कि निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी दुकान लगाएं। इस दौरान कर निरीक्षक सुंदरलाल, ऋषिपाल आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed