फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weekly markets crowded despite Corona's fears

कोरोना के भय के बावजूद साप्ताहिक बाजारों में उमड़ रही भीड़

Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Weekly markets crowded despite Corona's fears
भागूवाला में लगा सप्ताहिक बाजार। - फोटो : NAZIBABAD
कोरोना के भय के बावजूद साप्ताहिक बाजारों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। कोरोना वायरस की दहशत के बावजूद क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लगना जारी हैं। भागूवाला में बुधवार को साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने खरीदारी की। उधर एसडीएम नजीबाबाद के राजारामपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर तत्काल रोक लगा दी है।
कोरोना वायरस संक्रमण के देश में बढ़ते मरीजों की संख्या से देश में दहशत का वातावरण है। जिला प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। लेकिन तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में साप्ताहिक बाजार धड़ल्ले से चल रहे हैं। भागूवाला में कोरोना वायरस के भय के बावजूद बुधवार को हाइवे पर साप्ताहिक बाजार में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने बाजार से खरीदारी की। नजीबाबाद में जलालाबाद, राजारामपुर में बृहस्पतिवार को नांगलसोती और किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में शुक्रवार को, नगरपंचायत साहनपुर में शनिवार को, कोतवाली मार्ग पर लक्ष्मी कत्था फैक्क्टरी सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। नगर तथा आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में भी साप्ताहिक बाजार लगते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता ने बताया कि नजीबाबाद राजारामपुर, जलालाबाद में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। अन्य क्षेत्रों में साप्ताहिक बाजार रोकने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed