Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Associations served a strike notice at the railway office.

Bijnor News: फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय में दिया धरना

Sat, 14 Nov 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Associations served a strike notice at the railway office.
-18 सूत्री ज्ञापन सीएमओ को सौंपा, समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

-16 नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा धरना देने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री के नाम 18 सूत्री ज्ञापन डिप्टी सीएमओ को सौंपा। सीएमओ के नहीं आने पर फार्मासिस्टों ने नाराजगी जताई। साथ ही 16 नवंबर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा धरने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पदनाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए। साथ ही फार्मासिस्टों को कुछ सीमित दवाइयां का नुस्खा लिखने का अधिकार देने, रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने, प्रभार भत्ता 75 के स्थान पर 750 करने की मांग की। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट अकेले ही पूरे चिकित्सालय का काम संभाल रहे हैं। यहां वार्ड बॉय और अन्य सहयोगी कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों की सुविधा को देखते हुए सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक ट्रामा सेंटर पर फार्मासिस्ट के तीन पद एवं चीफ फार्मासिस्ट के दो पदों का मानक बनाकर पद सृजित करने की मांग की। इसके अलावा लंबित एरियर का भुगतान कराने, सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक पूर्ण कराकर उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग की। इस मौके पर संरक्षक गजेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंत्री संजय कुकरेती, संगठन मंत्री सुधीर कुमार, संयुक्त मंत्री नरेंद्र सिंह, ऑडिटर अरविंद चौधरी, अनूप कुमार, नौबहार सिंह, शशि प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed