Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wedding ceremony halted upon the arrival of the first wife; the wedding party returned without the bride.

Bijnor News: पहली पत्नी के पहुंचने पर रुका निकाह, बिना दुल्हन लौटी बरात

Thu, 12 Nov 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wedding ceremony halted upon the arrival of the first wife; the wedding party returned without the bride.
-चार साल पहले निकाह होने का दावा कर महिला ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन

नहटौर। निकाह की रस्में शुरू होने से पहले एक महिला के पहुंचने पर शादी समारोह में हंगामा हो गया। महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए दावा किया कि चार साल पहले दोनों का निकाह हो चुका है। पहली शादी की बात सामने आने पर निकाह रोक दिया गया। देर रात थाने में समझौते के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विवेचक सोनू निगम के अनुसार, नहटौर क्षेत्र के गांव ग्राम मंडोरा विप में युवती का निकाह गांव जिंदरपुर निवासी युवक से तय हुआ था। मंगलवार को दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और युवक को अपना पति बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला का दावा था कि चार साल पहले उसका युवक से निकाह हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और निकाह की रस्में रोक दी गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। विवेचक के अनुसार, देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही बरात लेकर लौट गया। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। दोनों पक्षों द्वारा समझौता करने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed