फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'We will create a protective shield of awareness in the district'

‘जिले में जागरूकता का सुरक्षा कवच बनाएंगे’

Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
'We will create a protective shield of awareness in the district'
बिजनौर कलक्ट्रेट में चार्ज लेते नए डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने चार्ज संभालते ही तीसरी लहर को लेकर रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए जागरूकता का सुरक्षा कवच तैयार किया जाएगा। इसके लिए ग्राउंड लेवल पर लोगों को महामारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और इलाज के बारे में बताया जाएगा, ताकि लोग बीमारी को फैलने से रोक सकें।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हमें सबक लेना है, आगे की रणनीति बनानी होगी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था मजबूत कर रहे हैं, अस्पतालों में संसाधन जुटा रहे हैं। लोगों को जोड़ रहे हैं। गांवों में सर्वे कराया जा रहा है, साथ ही बीमारों को दवा बांटी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। कहा कि यदि तीसरी लहर आती है तो हम उससे पहले ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लेंगे।
विज्ञापन

जनता की सीधी पहुंच अधिकारियों तक होनी चाहिए
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में यदि कहीं भी गलत हो रहा है और किसी भी विभाग में गलत काम हो रहा है तो वह उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हम जनहित के लिए काम करेंगे, जनता की सीधी पहुंच अधिकारियों तक रहनी चाहिए, ताकि उनकी समस्या का समाधान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed