फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   We lost a promising legislator: Yogi

हमने खो दिया एक होनहार विधायक : योगी

Fri, 23 Feb 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
We lost a promising legislator: Yogi
विधायक लोकेंद्र चौहान के पुत्रों को सांत्वना देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे एक होनहार विधायक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। परिवार के प्रति वे संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी   में पूरी पार्टी व सरकार, विधायक    के परिवार के साथ है। 
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र चौहान के परिजनों को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक लोकेंद्र चौहान ने अपने राजनीतिक की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे। दूसरी बार विधायक बने। वे लोकप्रिय व सक्रिय विधायक थे। उन्होंने अपनी जनसेवा के माध्यम से जो लोकप्रियता हासिल की, कार्यकर्ताओं के साथ मिलनसार स्वभाव के साथ उन्होंने जो स्थान बनाया वह अविस्मरणीय व अनुकरणीय है। वह इस दुख की घड़ी में विधायक के परिवार के साथ पूरी तरह से हैं। कहा कि इस क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकता है। वे दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए विशेष रूप से आए हैं। कहा इस क्षति को तो कोई पूरा नहीं कर सकता है। वे ये आश्वस्त करने के लिए आए हैं कि इस संकट की घड़ी में उनकी पूरी पार्टी व उनकी सरकार विधायक के परिवार के साथ है। 
विज्ञापन

मेरी संवेदना उन सभी के  परिजनों के साथ है जो इस हादसे का शिकार हुए हैं। यह एक अपूरणीय क्षति है। विधायक की पत्नी, उनके दो बच्चे हैं। माताजी-पिताजी, भाई-बहन हैं, भरा पूरा परिवार है, लेकिन हमने एक होनहार विधायक खोया है। जितने भी लोग इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं, सभी के प्रति उनकी संवेदना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक को याद कर भावुक हुए सीएम
  मुख्यमंत्री परिजनों को सांत्वना दे देते समय  विधायक को याद करके कई बार भावुक हो गए। विधायक लोकेंद्र चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी प्रिय थे। योगी आदित्यनाथ विधायक की कार्यशैली को खूब पसंद करते थे। लोकेंद्र चौहान हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने में माहिर थे। यही वजह थी कि मुख्यमंत्री ने लोकेंद्र चौहान को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थीं। आगामी मंत्रीमंडल विस्तार में लोकेंद्र चौहान को मंत्री बनाने की चर्चा भी जोरो ंपर थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक लोकेंद्र के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे तो विधायक को याद करके वे कई बार भावुक हो गए। कहा कि विधायक लोकेंद्र चौहान बहुत होनहार नेता होने के साथ बहुत मेहनती भी थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। लोकेंद्र चौहान कभी नहीं भूलाए जाएंगे।

सचिन की मां ने मांगी मदद
बिजनौर में विधायक लोकेंद्र चौहान की दुर्घटना के दौरान कार चला रहे सचिन की मां अमलेश देवी भी विधायक के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। कहा कि उसके परिवार को चलाने वाला कोई नहीं है। इकलौता बेटा था जो इस हादसे में दुनिया से चला गया। उसके परिवार को मुआवजा दिलाया जाए व उनकी मदद की जाए। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिन की मां अमलेश देवी विधायक के मकान के द्वार पर खड़ी इंतजार कर रही थी। लोकेंद्र चौहान के परिजनों को सांत्वना देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब बाहर आए तो अमलेश देवी मुख्यमंत्री के पास पहुंच गईं और फूट फूटकर रोईं। कहा कि उनके बेटे सचिन की भी इस हादसे में मौत हुई है। उनके परिवार का पालन पोषण करने वाला अब कोई नहीं है। सचिन के ऊपर ही परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। सचिन उनका इकलौता बेटा था। 

उन्होंने सचिन को कई बार समझाया कि विधायक के साथ ट्रेन से जाओ, कार से मत जाओ। पर सचिन परिजनों की बात नहीं मानता था। वह विधायक के साथ कार से ही सफर करता था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके परिवार की मदद की जाए। उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिन की मां को मदद का भरोसा दिलाया और वहां से चल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed