{"_id":"604d01868ebc3ee6487f0938","slug":"water-supply-stopped-in-meerapur-for-one-week-dhampur-news-mrt529819245","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सीएम के भाई के गांव में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के सीएम के भाई के गांव में पेयजल संकट
विज्ञापन
एक सप्ताह से मीरापुर में पानी की सप्लाई ठप
कालागढ़ (बिजनौर)। उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फुफेरे भाई मंगल सिंह नेगी के गांव मीरापुर उत्तर में सप्ताह भर से पेयजल संकट होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप की मोटर फुंकने के बाद ग्रामीण अपनी निजी व्यवस्था कर टैंकर से पानी लेने को विवश हैं।
विकास क्षेत्र अफजलगढ़ का गांव मीरापुर उत्तर इन दिनों सुर्खियों में है। उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री बने क्षेत्रीय सांसद तीरथ सिंह रावत के फुफेरे भाई मंगल सिंह नेगी इस गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सीएम भी गांव में आते जाते रहे हैं। सीमावर्ती गांव मीरापुर उत्तर में एक सप्ताह से पेयजल संकट गहरा गया है। मंगल सिंह नेगी, आनंद सिंह बिष्ट, सत्येंद्र शर्मा, विजय पाल, कैलाश चंद, मोहन लाल, राजेश, सुनील ध्यानि का कहना है कि नलकूप खराब होने से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों को पानी के लिए निजी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ा है। निजी नलकूप से निजी टैंकरों से पानी भरकर गांव में घर घर सप्लाई किया जा रहा है।
उधर नलकूप आपरेटर अजय कुमार का कहना है कि नलकूप की मोटर फुंक चुकी है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। नलकूप की मोटर की मरम्मत का काम चल रहा है। शीघ्र ही यहां मोटर लगा दी जाएगी।