फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three miscreants who committed robbery on the embankment of Ganga Barrage were caught.

Bijnor News: गंगा बैराज के तटबंध पर लूट करने वाले तीन बदमाशों को दबोचा

Tue, 22 Sep 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who committed robbery on the embankment of Ganga Barrage were caught.
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज के तटबंध पर दो राहगीरों से लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इन आरोपियों ने दो राहगीरों से लूट की थी।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी सिटी डॉ केजी सिंह ने बताया कि गांव वाजिदपुर निवासी धर्मेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा कि 28 अगस्त को रावली बैराज रोड पर अज्ञात आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसकी बाइक, मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद छीन लिए थे। आरोपियों ने मोबाइल से फोन-पे के जरिये 9700 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने भी कर लिए थे। इसके अलावा आरोपियों ने दीपक से भी मारपीट कर मोबाइल और 2800 रुपये नकद लूट लिए थे। अपाचे बाइक को आरोपी मौके पर छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल कर फिरोज अली निवासी मछली मंडी कस्बा मंडावर, अमजद खान निवासी ग्राम चाहड़वाला और मुबारिक निवासी मोड़ी मोड़ा थाना बोडिया यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनके तीन साथियों महताब, सावन और फरियाद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वारदात में छह आरोपियों के शामिल होने की वजह से डकैती की धारा बढ़ा दी है। आरोपियों ने फोन पे से ट्रांसफर की गई रकम को बहसूमा के पेट्रोल पंप पर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली शहर पुलिस ने 28 अगस्त को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई प्लेटिना बाइक, 1510 रुपये की नकदी और एक आईकार्ड बरामद किया है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed