{"_id":"6ab19cb24be9d1bb6a0d1b28","slug":"two-bike-riders-died-in-an-accident-bijnor-news-c-27-1-bij1010-190836-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। चांदपुर फीना मार्ग पर रविवार की देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार खेम सिंह (65) और ललित कुमार (25) की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सोमवार को अमरोहा-नुरपुर मार्ग पर थाना शिवाला कलां के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रविवार को गांव मंझौला गुर्जर खेम सिंह (65) बाइक की सर्विस कराने के लिए शिवाला कलां गए, साथ में गांव के ललित कुमार (25) को भी ले गए। सर्विस कराने की बाद दोनों रविवार शाम करीब सात बजे अपने गांव लौट रहे थे। चांदपुर-फीना मार्ग पर गांव अजुपुरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद खेम सिंह और ललित कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान ललित कुमार की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि खेम सिंह की बिजनौर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक ललित के परिवार वालों ने उसका शव सोमवार को शिवाला कलां थाने के सामने रखकर नूरपुर अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं, सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बालक घायल : अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला में सोमवार शाम बाइक की टक्कर लगने से छह वर्षीय आयुष कुमार पुत्र सुशील कुमार घायल हो गया। वह मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव कुंडेश्वरा का रहने वाला है। वह अपनी मौसी के गांव सुआवाला में आया था। आयुष अपनी मां के साथ वापस कुंडेश्वरा गांव जा रहा था। सड़क पार करते समय जसपुर की तरफ से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसे एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।