{"_id":"6ab19d30b3e4dd37a60c78cc","slug":"bankhala-mosque-sdm-and-co-inspected-bijnor-news-c-27-1-bij1007-190825-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनखला मस्जिद : एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनखला मस्जिद : एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में मस्जिद और कुएं को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार और सीओ राजेश सोलंकी ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचकर मस्जिद का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी ली। वहीं, हिंदू रक्षा दल ने मंगलवार को मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला पंचायत के गांव बनखला में बनी मस्जिद को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद का निर्माण कुएं के ऊपर किया गया है। साथ ही वहां बने शौचालय और बाथरूम का गंदा पानी कुएं में गिरने की बात कही गई थी।
सोमवार को गांव पहुंचे एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि मौके पर खोदाई कराकर भी जांच की जा सकती है। उधर, हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने मस्जिद के निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि मस्जिद प्रकरण की जांच की गई है। किसी को भी कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था सामान्य है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।त