{"_id":"5f4d3ef18ebc3e3cfe1aa17f","slug":"water-supply-stalled-due-to-leakage-in-pipeline-bijnor-news-mrt498990256","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में लीकेज से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन में लीकेज से जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
पाइप लाइन में लीकेज से जलापूर्ति ठप
कादराबाद। गांव अनवरपुर चंडिका में टंकी के पाइपों में लीकेज के कारण ग्रामवासी परेशान हैं। कई स्थानों पर पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है, जबकि कुछ क्षेत्र में गांव वाले दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से पानी की लीकेज बंद कराकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
गांव के राकेश, चरन, प्रवेंद्र, राजीव, तन्नू, उदयवीर, प्रेम सिंह, बेगराज आदि का कहना है कि कई महीनों से टंकी का पानी उनके घरों में नही पहुंच पा रहा है। कई जब पाइप में टोंटी नहीं हैं तो कई स्थानों पर पाइपों में लीकेज है। पानी की सप्लाई आने पर पानी की बहकर बर्बादी हो रही है। लीकेज के कारण पानी गंदा आ रहा है। आगे के मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी न आने से ग्रामवासी कई माह से परेशान हैं। उन्होंने जल निगम के उच्चाधिकारियों से गांव में पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
इस संबंध में जल निगम के जेई शुभम सक्सेना का कहना है लीकेज आदि के कार्य ग्राम प्रधान को कराने हैं। राम प्रधान रामनाथ सिंह का कहना है शीघ्र ही ग्रामवासियों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।