फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of river lost due to rain on mountains increased

पहाड़ों पर बारिश से खो नदी का जलस्तर बढ़ा

Thu, 13 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water level of river lost due to rain on mountains increased
पहाड़ों पर बारिश होने से शेरकोट में खो नदी में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : DHAMPUR
शेरकोट। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से खो बैराज का जल स्तर बढ़ने लगा है, जिससे नदी के किनारे बसे गांवों में कटान की आशंका है। खो नदी में उफान से सैकड़ों बीघा में फसलें जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा से बुधवार को खो नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांववासी चिंतित है। खो नदी में जल स्तर बढ़ने से ग्राम कोपा, नंदगांव, हादकपुर, उमरपुर आदि गांवों में हर वर्ष बाढ़ का पानी मुसीबत बन कर आता है। नालों की सफाई नहीं होने से नगर में भी जलभराव की स्थिति बनी है। खो नदी में काफी समय से जमा सिल्ट हर बार बाढ़ का कारण बन जाती है। बताया जाता है कि नदी में सिल्ट काफी समय से जमा है।लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी अंजान बने हैं। लोगों का कहना है कि कई वर्ष पहले बरसात से पहले सिंचाई विभाग खो नदी में जमा सिल्ट हटवाता था लेकिन अबकी ऐसा नहीं हुआ। खो बैराज पर तैनात टंडेल छतर सिंह ने बताया कि इस समय खो बैराज में 5427 क्यूसेक पानी चल रहा है। नगर के अनवार अहमद, मो. अली, जितेंद्र कुमार, हसन कस्सार, नासिर प्रधान सभासद, पूर्व सभासद शहाबुद्दीन, चेतन कुमार, नदीम अहमद, नफीस अहमद, दिलशाद अहमद, मोहम्मद उमर ने सिंचाई विभाग से नदी में जमा सिल्ट हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed