फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water is life, everyone's responsibility to save water

इनर व्हील क्लब की ओर से जल बचाओ संगोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water is life, everyone's responsibility to save water
नजीबाबाद में डा. संदीप अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट करती इनर व्हील क्लब महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित जल बचाओ संगोष्ठी में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

बुधवार को बाल सदन में जल संगोष्ठी में संस्था की अध्यक्ष रमा शुक्ला ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। आनी वाली पीढ़ियों को जल संकट से गुजरना न पड़े, इसके लिए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। रश्मि अग्रवाल ने बच्चों से बाल्टी या फिर टब में पानी लेकर नहाने और व्यर्थ में पानी नहीं बहाने की अपील की। बाल सदन के प्रधानाचार्य किरन जौहर और प्रबंधक डा. एसके जौहर ने बच्चों को जल संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। निक्की भारद्वाज, बीना शर्मा, गीता कौशिक समेत क्लब के सदस्य मीरा मित्तल, रमा अग्रवाल, डा. पुष्पलता इंदू, सीमा कपूर, सानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, क्लब की ओर से पूजा अस्पताल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक संदीप अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर से बचने के सुझाव दिए। उन्होंने अभिभावकों को अपने पाल्यों को मास्क लगाकर स्कूल भेजने, स्कूल बैग में एक सैनिटाइजर और एक अतिरिक्त मास्क रखने के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चों को खांसी, बुखार होने तुरंत चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। क्लब के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में कर्मयोद्धा बने डा. संदीप अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed