फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water is life

एनएसएस की रैली में जल ही जीवन है का संदेश दिया

Sun, 12 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water is life
नीदडू में रैली निकालते आरडी कालेज मानपुर शिवपुरी के रासेयो के छात्र छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर, नींदडू़। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने दूसरे दिन रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जल ही जीवन है के बारे में जागरूक किया गया। पानी के महत्व बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आरडी मेमोरियल डिग्री कालेज मानपुर शिवपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने मनकुआ में जनजागरण रैली निकाली तथा ग्रामीणों को जल ही जीवन है के प्रति जागरूक करते हुए पानी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने घर घर जाकर लोगों से पानी की एक एक बूंद बचाने का आग्रह किया। कहा कि आज जिस तरह से पानी का दोहन किया जा रहा है, इससे पानी का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। इस स्थिति को नहीं संभाला गया, तो आने वाली पीढ़ी के लिए पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी। इसलिए आनी वाली पीढ़ी और उनके सुखद भविष्य के लिए जल संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति को अपने स्तर से पानी बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, प्राचार्य डा. हिमानी सिंह, प्रमोद कुमार, कुलवेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, राखी, जितेंद्र अतुल, आफरीन, जैनब, गुलअफशां, जकिया, विजयपाल, मिसबा हयात, केशव, गुलशन, हिना, विकास, राजीव, सबाहत नूर, प्रधान तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed