फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water has entered the inhabited areas of Raipur Khadar and Mirapur Sikri villages.

Bijnor News: गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी की आबादी में घुसा पानी

Fri, 21 Aug 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water has entered the inhabited areas of Raipur Khadar and Mirapur Sikri villages.
जलीलपुर में स्टेट हाईवे पर बहता पानी स्रोत संवाद
बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर सभी वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन

जलीलपुर। बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद है। रास्तों पर पानी होने के कारण आठ गांव के निवासियों का आवागमन प्रभावित है। बच्चों का स्कूल जाना बंद है।
क्षेत्र के गांव कुम्हरिया, सियाली, सुजातपुर खादर, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, जमालुदीनपुर का खेड़ा आदि के निवासियों को गांव से बाहर ब्लाॅक, तहसील, बाजार, अस्पताल, स्कूल आदि जाने के लिए पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट से निकलना होता है। पुलिस चौकी के निकट पानी का तेज बहाव है, जिसमें सिर्फ ट्रैक्टर ही निकल रहे हैं। गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी के सभी संपर्क रास्तों पर पानी होने के कारण सामान्य आवागमन बंद है।
विज्ञापन

गांववासी केवल ट्रैक्टर और नाव से ही आवाजाही कर रहे हैं। पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो गया है। एसडीएम चांदपुर प्रशांत वर्मा ने बताया राहत टीम कार्य में लगी है। गांव रायपुर खादर, धींवरपुरा, हुसैनपुर खासा आदि के गांववासियों को करीब 155 राहत किट दी गई हैं।

जलीलपुर में स्टेट हाईवे पर बहता पानी स्रोत संवाद

जलीलपुर में स्टेट हाईवे पर बहता पानी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed