फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water crisis deepens in Rahatpur Khurd

राहतपुर खुर्द में गहराया पानी का संकट

Sat, 03 Apr 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Rahatpur Khurd
राहतपुर खुर्द में गहराया पानी का संकट
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द में एक माह से हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंपों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

राहतपुर खुर्द निवासी कमलेश, पूजा, अनीता, चंद्रावती, सरला देवी, राजू, विजयपाल, रेखा ने बताया कि गांव में पिछले एक माह से चार हैंडपंप खराब है। गर्मियों में पानी की आवश्यकता अधिक होती है, जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती के लोगों को हैंडपंप खराब होने से सबसे ज्यादा पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने गांव के चारों हैंडपंपों को जल्द ठीक कराकर पानी की सुविधा बहाल कराने की मांग की हैं। उधर, ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की ठीक कराने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही राहतपुर खुर्द के खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed