फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water came on the track of Kotawali river, traffic remained closed

कोटावाली नदी के रपटे पर आया पानी, बंद रहा आवागमन

Wed, 14 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water came on the track of Kotawali river, traffic remained closed
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर के बीच गुजरती रोडवेज बस। - फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली नदी के रपटे पर आया पानी, बंद रहा आवागमन
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार को कोटावाली नदी रपटे पर करीब तीन फीट पानी बहने से तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। सुबह छह बजे से भागूवाला क्षेत्र के नदी रपटे पर कोटावाली नदी उफान पर रही।
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से मंगलवार को कोटावाली नदी रपटे पर करीब तीन फीट पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों के यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने को घंटों इंतजार किया, जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही। भागूवाला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी रपटे पर जलस्तर सामान्य होने पर करीब नौ बजे के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया। वहीं कुछ रोडवेज बसों ने यात्रियों की जान जोखिम में डाली दी। पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद भी रपटे पर करीब तीन फीट के बीच से चालकों ने रोडवेज बस को पार किया।
विज्ञापन

कोटावाली नदी गांव रामपुर चाठा में मचा रही कहर
भागूवाला। कोटावाली नदी गांव रामपुर चाठा में कहर मचा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ता है और नदी गांव की ओर कटान शुरु कर देती है। मंगलवार को कोटावाली नदी ने किसानों की कई बीघा कृषि भूमि का कटान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण शशीनाथ, रूपराम, शाहिद, अय्यूब, अरविंद त्यागी, रामलाल का कहना है कि गांव रामपुर चाठा पर कोटावाली नदी के कटान का खतरा मंडरा रहा है। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से हर बार गांव की ओर कटान होता है, जिससे गांव का अस्तित्व खतरे में है। पिछले दो सप्ताह में किसानों की कई बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। नदी से गांव की दूरी मात्र 90 मीटर रह गई है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए पक्के तटबंध बनाने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिजनौर: भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे का बढ़ा जलस्तर।

बिजनौर: भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे का बढ़ा जलस्तर।- फोटो : NAZIBABAD

भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर गिरने का इंतेजार करते यात्री।

भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर गिरने का इंतेजार करते यात्री।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed