{"_id":"623a1a97284edc281d2c0f59","slug":"watchman-murdered-bloody-body-found-bijnor-news-mrt5814211109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पालन तालाब के चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पालन तालाब के चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिला
किरतपुर/चंदक(बिजनौर)। तालाब की रखवाली करने वाले चौकीदार की हत्या कर दी गई, जिसका रक्तरंजित शव तालाब किनारे ही पड़ा मिला। तालाब के ठेकेदार समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
किरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तालाब पास एक शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान मोहल्ला बुद्धूपाड़ा के रहने वाले धनेश (60)पुत्र कालू के रूप में हुई, जिसके सिर में चोट के गहरे निशान मिले। जिससे अनुमान लगाया गया कि मारपीट में उसके सिर पर वार कर हत्या की गई है। जहां शव मिला, उससे 10 कदम की दूरी पर चार कुर्सियां और एक स्टूल रखा था। स्टूल पर शराब की खाली बोतलें रखी थीं। सूचना पर थाना प्रभारी मय पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह और ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने कहा कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
तालाब की चौकादारी करता था धनेश
धनेश कश्यप रेलवे लाइन के समीप सराय जलाल क्षेत्र में स्थित मछली पालन तालाब पर चौकीदारी करता था। पिछले एक माह से धनेश का रहनसहन और खान-पान तालाब पर ही हो रहा था। तालाब को ग्राम बूढ़पुर नैन सिंह के प्रधान रहे और मौजूदा प्रधान के बेटे देवेंद्र सिंह ने ठेके पर ले रखा है। देवेंद्र सिंह तथा गांव बूढ़पुर नैन सिंह निवासी सुधीर, अजीत और राजू पर हत्या का शक जाहिर करते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए युवक की हत्या
- खंभे पर लटका मिला युवक का शव
- अज्ञात के खिलाफ कराया हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर। दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसका शव बिजली के खंभेे पर लटका मिला। युवक के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव अंगाखेड़ी के रहने वाले भूपेंद्र (22) पुत्र ऋषिपाल का शव जंगल में एक बिजली के खंभे पर लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि भूपेंद्र गांव के ही अपने दोस्त दीपक के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम घर से निकला जो वापस नहीं लौटा। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सीओ सिटी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।