{"_id":"650bc766ccafec1a92057e57","slug":"warning-of-migration-from-village-due-to-drainage-dispute-posters-pasted-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-11202-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जलनिकासी के विवाद में गांव से पलायन की चेतावनी, पोस्टर चस्पा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जलनिकासी के विवाद में गांव से पलायन की चेतावनी, पोस्टर चस्पा किए
विज्ञापन
हीमपुरदीपा के गांव मंडोरा जट मकान पर लिखा मकान बिकाऊ है। स्रोत परिजन।
गांव मंडोरा जट का मामला, पड़ोसियोें पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव मंडोरा जट में पड़ोसी से पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक परिवार ने गांव से पलायन की चेतावनी दी है। घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा किया है। इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मंडोरा जट निवासी एक व्यक्ति की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। इसमें इकराम ने समाज विशेष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ और गांव से पलायन करने की चेतावनी का पोस्टर चिपकाया हुआ है।
उसका आरोप है कि उसके घर के रास्ते पर पड़ोसी परिवार ने अपने घर का गंदा पानी निकाला हुआ है। इससे परिवार के लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। थाना अध्यक्ष सुमित राठी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच घर के पानी की निकासी को लेकर पुराना मामला है, जो अदालत में विचाराधीन है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।