फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wajidpur Blast Case: After Younger Brother, Elder Brother Rohit Dies After 12 Days in Hospital

बिजनौर विस्फोट कांड: छोटे भाई के बाद बड़े भाई रोहित ने भी दम तोड़ा, 12 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा रोहित

Fri, 02 Oct 2026 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Oct 2026 02:25 PM IST
सार

बिजनौर के वाजिदपुर विस्फोट कांड में झुलसे दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटे भाई रोहन के बाद 15 वर्षीय रोहित ने भी 12 दिन तक उपचार के बाद दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Wajidpur Blast Case: After Younger Brother, Elder Brother Rohit Dies After 12 Days in Hospital
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र के वाजिदपुर विस्फोट कांड में झुलसे दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटे भाई रोहन (12) की मौत के कुछ दिन बाद अब बड़े भाई रोहित (15) ने भी शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। करीब 12 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रोहित की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे थे दोनों भाई
20 सितंबर को वाजिदपुर क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पटाखा फैक्टरी के अवशेष में विस्फोट हुआ था। इसकी चपेट में आकर रोहित और रोहन गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत को एनडीए के कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी, विधानसभा चुनाव में सपा के मुद्दे को रोकने की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रोहन ने तोड़ा था दम
उपचार के दौरान करीब छह दिन बाद छोटे भाई रोहन की मौत हो गई थी। इसके बाद रोहित का उपचार जारी था। करीब 12 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को रोहित ने भी दम तोड़ दिया।

एक हादसे में उजड़ा परिवार
दोनों सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही हादसे में दोनों बेटों को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर रात तक शव गांव पहुंचने की बात कही गई है।

दो मुकदमों में पुलिस की कार्रवाई जारी
विस्फोट के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। 20 सितंबर को पांच नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

अधिकांश आरोपी गिरफ्तार
सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed