फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waiting for the government's yes on the departure of workers to Israel

Bijnor News: मजदूरों की इस्राइल रवानगी पर सरकार की हां का इंतजार

Fri, 03 May 2024 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the government's yes on the departure of workers to Israel
-65 श्रमिक इस्राइल भेजने के लिए किए गए थे चिन्हित
विज्ञापन

-133 श्रमिक बिजनौर से भेजने के लिए मुख्यालय से भेजा गया था पत्र
-अपने कामों में दक्ष श्रमिकों को इस्राइल भेजने के लिए किया गया चिन्हित


अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। अब बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भी अपने हाथों की दक्षता दिखाएंगे। इस्राइल रवानगी के लिए अब सरकार की हां का इंतजार है। जी, हां इस्राइल भेजने के लिए बिजनौर के 65 श्रमिक चिन्हित कर लिए गए हैं। सरकार का आदेश आते ही श्रमिकों को भेजा जाएगा। हालांकि श्रम विभाग और श्रमिकों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

युद्ध की वजह से इस्राइल में भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। श्रमिकों की संख्या कम होने की वजह से मदद मांगी गई है। जिसकी वजह से भारत से निर्माण श्रमिक इस्राइल भेजे जा रहे हैं। जिसमें बिजनौर के श्रमिक भी इस्राइल में भवनों को नया आकार देंगे। बिजनौर से 133 श्रमिक भेजने के लिए मुख्यालय से श्रम विभाग को पत्र भेजा गया था। जिसके चलते अपने कामों में दक्ष 65 श्रमिकों को चिन्हित किया गया है। सरकार का आदेश आते ही इन्हें इस्राइल के लिए रवाना किया जाएगा। इन श्रमिकों के कागजातों की भी जांच कर ली गई है। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें 66800 रुपये फीस भी जमा कर दी है। राष्ट्रीय कौशल विकास काॅरपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

----

इन कामों के लिए चिन्हित हुए श्रमिक-
बिजनौर इस्राइल भेजने के लिए जो 65 श्रमिक चिन्हित किए गए हैं। उनमें राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर, जाल बनाने वाले कारीगर शामिल हैं। इस्राइल में भले ही युद्ध चल रहा हो। मगर इसको लेकर श्रमिक चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस्राइल में कोई दिक्कत नहीं: विमल
अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर निवासी श्रमिक विमल ने बताया कि उन्हें इस्राइल में जाने में कोई दिक्कत नहीं है। काम की वजह से ही उन्होंने आवेदन किया था। इस्राइल में काम कर रहे उनके दोस्त से रोजाना बात होती है। काम करने में कोई परेशानी नहीं आ रही है।
----
इस्राइल जाने की पूरी तैयारी: रूपचंद
श्रमिक रूपचंद का कहना है कि उन्होंने इस्राइल जाने के लिए फीस भी जमा कर दी है। इस्राइल जाने के लिए उनकी पूरी तैयारी है। अभी श्रम विभाग या सरकार की ओर से इस्राइल जाने के लिए कोई सूचना नहीं मिली है।
----
इस्राइल जाने के लिए किया है आवेदन: विशेष कुमार
श्रमिक विशेष कुमार ने कहा कि काम करने की वजह से उन्होंने इस्राइल जाने के लिए श्रम विभाग में आवेदन किया था। उनके आसपास के गांवों के लोग भी इस्राइल में काम कर रहे हैं। वहां सब ठीक है। काम में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
----
बेटा इस्राइल में कर रहा काम, कोई दिक्कत नहीं: राजेंद्र सिंह
सदाफल निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा आठ अप्रैल 2024 को इस्राइल काम करने के लिए गया है। हर दूसरे दिन उससे बात होती है। वहां उसे रहने और काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। रहने के लिए एक फ्लैट मिला हुआ है। उसमें तीन लोग रहते हैं। अभी तक उसने वहां काम करने में दिक्कत वाली बात नहीं बताई।
----
कोई घटना नहीं हुई, कर रहे ठीक काम: अमित कुमार
अफजलगढ़ के गांव रायपुरी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह नौ अप्रैल 2024 इस्राइल आया है। वह जाल बनाने का काम करता है। उसे काम करने में कोई परेशानी नहीं आ रही है। वह एक साथ चार लोग रहते हैं। यहां आसपास में बम या फिर युद्ध से संबंधित कोई घटना सामने नहीं आई है।

----
वर्जन::
इस्राइल भेजने के लिए 65 श्रमिक चिन्हित कर लिए गए हैं। जो सभी अपने कामों में दक्ष हैं। सरकार का आदेश आते ही श्रमिकों को इस्राइल भेजा जाएगा। आदेश नहीं आने की वजह से श्रमिकों को अभी इस्राइल नहीं भेजा जा रहा है।
....कृष्ण कुमार गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed